थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को थाना सफीपुर में मु0अ0सं0 213/2026 धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित अभियुक्त शहंशाह उर्फ शहनवाज (उम्र 27 वर्ष), पुत्र अहमद अली, निवासी मोहल्ला हबीबनगर, कस्बा व थाना बांगरमऊ, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त को हुलाशी कुआ, बांगरमऊ रोड से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *