उन्नाव- जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि उ०प्र० मदरसा वोकेशनल ट्रेनिंग, लखनऊ द्वारा संचालित मदरसा मिनी आईटीआई परीक्षा वर्ष 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन मदरसा पोर्टल https://madarsaboard.upsdc.gov.in� पर भरे जा रहे हैं। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क ₹200 प्रति छात्र/छात्रा निर्धारित किया गया है, जिसे ट्रेजरी चालान के माध्यम से 28 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 के बीच जमा करना होगा। चालान की मूल प्रति सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। मदरसों द्वारा आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा होने पर 28 अप्रैल से ऑनलाइन फार्म भरने एवं अग्रसारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 तय की गई है, जबकि मदरसा स्तर से सभी आवेदन 13 मई 2026 तक अग्रसारित किए जाएंगे। यदि आवेदन में कोई त्रुटि होती है, तो 11 मई तक उसे डिलीट या रिजेक्ट कर नया आवेदन भरा जा सकता है। वहीं, यदि आवेदन लॉक होकर अग्रसारित हो चुका है, तो जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के माध्यम से निर्धारित समय के भीतर उसे पुनः संशोधित कराया जा सकता है। यह आवेदन प्रक्रिया मदरसे के प्रधानाचार्य की देखरेख में मदरसा मिनी आईटीआई के लिपिक द्वारा पूरी की जाएगी। Post navigation उन्नाव में मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 25 मई तक करें पंजीकरण हसनगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न