Oplus_16908288

उन्नाव- जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना के तहत नए सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जनपद में संचालित अभ्युदय के दोनों केंद्र—स्काउट भवन (डाइट) उन्नाव तथा डीएसएन पीजी कॉलेज उन्नाव—में UPSC (सिविल सेवा), NDA, CDS, SSC (कर्मचारी चयन आयोग), पुलिस, रेलवे, NEET (मेडिकल) और अन्य एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

पात्रता मानदंड:

UPSC/UPPCS: स्नातक अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण छात्र

NDA/CDS: कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण छात्र

NEET/JEE: कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण (विज्ञान वर्ग)

अन्य परीक्षाएं: इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या संबंधित परीक्षा की योग्यता के अनुसार

इच्छुक अभ्यर्थी स्काउट भवन (डाइट) उन्नाव से कार्यदिवसों में प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पंजीकरण गूगल फॉर्म https://bit.ly/abhyuday202627⁠� के माध्यम से किया जा सकता है।

ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित है, जबकि नया बैच 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। चयन प्रक्रिया प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगी।

इस योजना के तहत कोचिंग पूरी तरह निःशुल्क होगी। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा पढ़ाई, नियमित मॉक टेस्ट, अध्ययन सामग्री, पुस्तकालय, नोट्स, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और संदेह समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए कोर्स कोऑर्डिनेटर पियूष श्रीवास्तव से मोबाइल नंबर 9670076369 या 7007664155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *