बांगरमऊ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक अपनी मां के साथ ननिहाल गया हुआ था, जहां यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब के पास सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण ऐसे हादसे अक्सर सामने आते हैं। Post navigation प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उन्नाव में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण