मा० प्रधानमंत्री, भारत सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम (जनपद हरदोई) के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए उन्नाव पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ संतोष सिंह ने थाना बेहटामुजावर क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेस-वे पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की स्थिति का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह मुस्तैदी के साथ लागू की जाएंगी। Post navigation उन्नाव में कारीगरों को मिलेंगी निःशुल्क माटीकला टूल-किट्स, 30 मई तक करें आवेदन बांगरमऊ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत