उन्नाव- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित समन्वित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026–27 में माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत प्रजापति समाज के पारंपरिक स्वरोजगार में रुचि रखने वाले तथा कुम्हारी कला से जुड़े कारीगरों को निःशुल्क 45 माटीकला टूल-किट्स (विद्युत चालित चाक) वितरित किए जाएंगे। इच्छुक कारीगर, जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है, वे 30 मई 2026 तक माटीकला बोर्ड के पोर्टल https://upmatikalaboard.in/Home/ToolkitApplication� पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ लाभार्थियों को हार्ड कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड संख्या, अनुभव प्रमाण पत्र (तकनीकी/व्यवसायिक) एवं मोबाइल नंबर सहित दस्तावेज जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करने होंगे। लाभार्थियों का चयन डीएलटीएफसी (DLTFC) के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कारीगरों को विद्युत चालित चाक उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, उन्नाव से संपर्क किया जा सकता है। Post navigation जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा