उन्नाव- पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह की अध्यक्षता में महिला पुलिस कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों में तैनात महिला आरक्षियों एवं पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान महिला कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं का यथासंभव शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें। बैठक के दौरान डॉ. आशीष श्रीवास्तव (प्रभारी परिवार परामर्श समिति) एवं उपनिरीक्षक नेक मोहम्मद भी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव में खेत तालाब योजना शुरू, किसानों को 52,500 रुपये तक अनुदान मिलेगा उन्नाव के गंगाघाट में दर्दनाक हादसा: गंगा स्नान के दौरान एक युवक की मौत, एक लापता