उन्नाव। गंगाघाट क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पांच दोस्तों का समूह नहाने के लिए गंगा में उतरा था, तभी गहरे पानी में चले जाने से वे डूबने लगे। घटना में तीन युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि जीतू नामक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं आशीष नाम का एक युवक लापता है, जिसकी तलाश पुलिस और गोताखोरों द्वारा लगातार की जा रही है। यह घटना चंदन गंगाघाट क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय सतर्कता बरतें और गहरे पानी में जाने से। Post navigation उन्नाव पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों के साथ बैठक, समस्याओं के समाधान के निर्देश उन्नाव में 789 सड़क और सेतु परियोजनाओं की कार्ययोजना पेश, 2267 करोड़ से अधिक खर्च का प्रस्ताव