जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, जनप्रतिनिधियों ने दिए विकास कार्यों के प्रस्ताव उन्नाव में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लोक निर्माण विभाग की वार्षिक कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मार्गों और सेतुओं के निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनपद की विभिन्न विधानसभाओं के लिए कुल 226746.650 करोड़ रुपये की लागत से 1500.453 किलोमीटर लंबाई के 789 विकास कार्यों का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। विधानसभा वार प्रस्तावित कार्य पुरवा विधानसभा – 159 कार्य, लागत 64396.240 करोड़, लंबाई 373.007 किमी भगवंतनगर विधानसभा – 143 कार्य, लागत 27986.900 करोड़, लंबाई 260.266 किमी उन्नाव विधानसभा – 132 कार्य, लागत 26383.800 करोड़, लंबाई 194.605 किमी मोहान विधानसभा – 91 कार्य, लागत 48419.700 करोड़, लंबाई 234.087 किमी बांगरमऊ विधानसभा – 143 कार्य, लागत 36545.590 करोड़, लंबाई 233.811 किमी सफीपुर विधानसभा – 121 कार्य, लागत 23014.420 करोड़, लंबाई 204.677 किमी सड़क चौड़ीकरण से लेकर सेतु निर्माण तक शामिल अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड ने बताया कि कार्ययोजना में सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नए मार्ग निर्माण, रोड सेफ्टी कार्य, हेलिपैड, सेतु और भवन निर्माण से जुड़े प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। शासन को भेजे जाएंगे प्रस्ताव जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावों की आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजी जाए। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग द्वारा स्टीमेट तैयार कर कार्य शुरू कराया जाएगा। बैठक में विधायक बंबा लाल दिवाकर, अनिल सिंह, श्रीकांत कटियार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव के गंगाघाट में दर्दनाक हादसा: गंगा स्नान के दौरान एक युवक की मौत, एक लापता उन्नाव: पंचायत कार्यों की समीक्षा में सख्त दिखे जिलाधिकारी, लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश