ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण में देरी पर एडीओ सुमेरपुर पर कार्रवाई

उन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर सुमेरपुर के सहायक विकास अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारियों को 15 दिन के भीतर शत-प्रतिशत ऑडिट प्रस्तरों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत निधियों के सही उपयोग पर जोर

बैठक में जिलाधिकारी ने पंद्रहवें वित्त आयोग और पंचम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

हर ग्राम पंचायत में बने अमृत सरोवर

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर विकसित किया जाए और मॉडल ग्राम की अवधारणा को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाए।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष फोकस

उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और कचरा प्रबंधन के उचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

संचारी रोग नियंत्रण पर सतर्क रहने के निर्देश

बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने और साफ-सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *