जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने की गौ वंश संरक्षण संवर्धन के दृष्टिगत पशुपालन विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ वैठक जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग के डॉक्टरों से हरा चारा भूसा टीन शेड पानी की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरा बीमार पशु मृत जानवरों के डिस्पोजल की व्यवस्थाओं की ली जानकारी जिलाधिकारी ने कुछ गौशालाओं में भूसे के साथ हरा-चारा खली चोकर पशु आहार न दिए पर जताई नाराजगी, बोले गौ वंश संरक्षण प्राथमिकताओं में लापरवाही कोई भी क्षम्य नहीं, सुधार को चेताया गौशालाओं में पशुओं को भूसे के साथ हरा- चारा चोकर और खली मिलाकर अवश्य दिया जाए-जिलाधिकारी प्रत्येक गौशाला में टीन शेड बना हो टीन शेड के ऊपर पुवाल डालकर सुबह-शाम उसमें पानी की बौछार कराई जाए गौशाला में गर्मी के दृष्टिगत पशुओं को पीने की अच्छी व्यवस्था हो पानी के अभाव में पशुओं को कोई भी परेशानी न हो- जिलाधिकारी बीमार पशुओं का इलाज समय से हो जाए साथ ही मृत पशुओं का डिस्पोजल पूरे विधि विधान से कराया जाए- जिलाधिकारी आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीणा जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित गौ वंश संरक्षण संवर्धन दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक पशुपालन विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ की गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग के सभी डॉक्टरों और अधिकारियों से क्रमशः एक एक करके कितनी गौशालाओं का निरीक्षण किया गया क्या कामिकाएं पाई गई हरा चारा भूसा टीन शेड पानी की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरा बीमार पशु मृत जानवर के डिस्पोजल की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली गई । जिस पर नोडल अधिकारियों ने कुछ गौशालाओं में हरा-चारा न दिये जाने, सूखा भूसा खली चोकर पशु आहार न दिए जाने की जानकारी दी गई । जिला अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि गौ वंश संरक्षण प्राथमिकताओं में है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की गई तो कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी बैठक से पूर्व सभी गौशालाओं में पर्याप्त भूसा की उपलब्धता हो भूसे के साथ हरा चारा चोकर और खली मिलाकर अवश्य दिया जाए। कहा यदि कहीं पर भी सूखे भूसे की शिकायत मिली तो बख्सा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गौशाला में टीन शेड बना हो टीन शेड के ऊपर पुवाल डाल दिया जाए और सुबह-शाम उसमें पानी की बौछार कराई जाए । कहा प्रत्येक गौशाला में गर्मी के दृष्टिगत पशुओं को पीने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए पानी के अभाव में पशुओं को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए।यह सुनिश्चित कर लिया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गौशाला ओं को चेक कर लिया जाए कहीं पर भी बीमार पशु नहीं मिलना चाहिए कोई भी पशु बीमार होता है तो संबंधित डॉक्टर द्वारा त्वरित इलाज की व्यवस्था किया जाए। जिला अधिकारी ने कहा कि जो पशु गौशालाओं में मृत हो जाते हैं उनका विधि विधान से डिस्पोजल कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक गौशाला में सीसीटीवी कैमरा सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। कहा यदि किसी गौशाला की बाउंड्री टूट गई है और बस बाहर निकल जा रहे हैं तो उसकी समय से मरम्मत करा दिया जाए । कहा सभी गौशाला में अधिक से अधिक वृक्षारोपण पशुओं की छांव के लिए करा दिया जाए। कई मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी गौशालाओं में लगे केयर टेकर को निर्देशित करें कि पशुओं के देखरेख ध्यान से करें। यदि कहीं पर भी सचिव की लापरवाही संज्ञान में आती है तो कड़ी धाराओं में कार्यवाही कराया जाए । कहा गौ संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिओम पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी और पशुपालन विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे। Post navigation किसान दिवस में फार्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती और प्रसंस्करण पर दिया गया जोर उन्नाव में “महावीर सभागार” का उद्घाटन, शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि