उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 21 मई 2026 को संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान बालूघाट तिराहे से अभियुक्त अनिकेत उर्फ अमन पुत्र स्वर्गीय किशन निवासी गोलाघाट नई बस्ती थाना छावनी कानपुर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गंगाघाट में मुकदमा संख्या 263/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *