उन्नाव में डायल-112 सेवा को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में 13 दोपहिया (पल्सर) पीआरवी और 8 चारपहिया (स्कार्पियो) पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र लाल, सोनम सिंह तथा विनी सिंह के साथ संयुक्त रूप से नए पीआरवी वाहनों को रवाना किया।

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि नव सम्मिलित 13 दोपहिया और 8 चारपहिया पीआरवी वाहनों से जनपद में डायल-112 सेवा की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही पीआरवी वाहनों के रिस्पांस टाइम में सुधार आएगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन को त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की सुरक्षा, सहायता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *