उन्नाव की सदर विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के निर्देशों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार आने वाले फॉल्ट के कारण हालात बदतर हो चुके हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग में गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विभाग में आवश्यक मानकों के अनुरूप मजबूत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती, बल्कि घटिया सामान लगाए जाने से फॉल्ट पर फॉल्ट हो रहे हैं। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति और सामग्री खरीद में कमीशनखोरी भी एक बड़ी वजह हो सकती है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जनता ने प्रशासन और बिजली विभाग से व्यवस्था में सुधार कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। Post navigation उन्नाव में डायल-112 सेवा को मिली मजबूती, 21 नए पीआरवी वाहन रवाना बिजली कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, डीएम आवास का किया घेराव