उन्नाव में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने देर रात जिलाधिकारी आवास का घेराव कर अपनी नाराजगी जताई। लगातार बिजली संकट और बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत की मांग की। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आम जनता की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और अनावश्यक बिजली कटौती रोकी जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने CUG नंबर पर आने वाली कॉल का जवाब अनिवार्य रूप से दें। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 1912 हेल्पलाइन के अतिरिक्त 9415710542 नंबर भी जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूम में आने वाली सभी शिकायतों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। Post navigation बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, जनता ने जताई नाराजगी