जिलाधिकारी घनश्याम मीना जी ने ली जिला स्तरीय बैंक परामर्श / समीक्षा समिति (डीसीसी/ डीएलआर सी) की वैठक

जिलाधिकारी ने बैंकों के सीडी रेशियो पर जताई नाराजगी,बोले बहुत खराब प्रगति,सुधार की दी हिदायद

बैंक सीडी रेशियो में पंजाब नेशनल बैंक व इंडियन बैंक की खराब प्रगति के चलते बैंक मैनेजर पर नाराजगी व्यक्त कर लगाई कड़ी फटकार स्पष्टीकरण माँगा

जिलाधिकारी बोले मानक के अनुसार ग्रोथ दिखनी चाहिए आरबीआई की गाइडलाइन का पालन किया जाए,खराब प्रगति वाले बैंकों को पत्र जारी करने के निर्देश

जिलाधिकारी बोले किसी भी स्थिति में बैंकर्स की यह प्रगति स्वीकार करने योग्य नहीं सभी बैंकर्स अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारें

सीएम युवा योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो, यह गरीबों के रोजगार से जुड़ी हुई हैं-जिलाधिकारी

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित बैंकों में कोई भी आवेदन लंबित न रहे प्राथमिकता के साथ ठीक ढंग से परीक्षण कर निस्तारण किया जाए-जिलाधिकारी

आज जिलाधिकारी श्री घश्याम मीना जी की अध्यक्षता जिला स्तरीय परामर्श / समीक्षा समिति डीसीसी/ डीएलआर सी की वैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बैंकर्स के सीडी रेशियो एनपीए प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्टेट वेंडर्स योजना,सीएम युवा योजना मुद्रा योजना ओडीओपी राष्ट्रीय आजीविका मिशन सहित अन्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष ऋण के लिए प्राप्त आवेदनों,लंबित आवेदन बैंकों के मानक के अनुसार ग्रोथ, परफॉर्मेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई । बैंक सीडी रेशियो में पंजाब नेशनल बैंक व इंडियन बैंक की खराब प्रगति के चलते बैंक मैनेजर पर नाराजगी व्यक्त कर कड़ी फटकार लगाई है और स्पष्टीकरण कॉल करने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिया । इसी प्रकार बैंक ऑफ़ इंडिया सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया पंजाब एंड सिंध बैंक की खराब प्रगति के चलते नाराजगी व्यक्त कर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगले माह तक प्रत्येक बैंक की शतप्रतिशत प्रगति सुधारें अन्यथा जवाब देही सुनिश्चित कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि मानक के अनुसार ग्रोथ दिखनी चाहिए आरबीआई की गाइडलाइन का पालन किया जाए । नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला अधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि खराब प्रगति वाले बैंकों के रीजनल मैनेजर व एम डी को पत्र लिखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर महीने बैठक बुलाई जाए किसी भी स्थिति में बैंकर्स की यह प्रगति स्वीकार करने योग्य नहीं है। सभी बैंकर्स अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारें। किसी भी स्थिति में सीडी रेशिओ कम नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक में तुलनात्मक रिपोर्ट तय किया जाए की कितनी प्रगति हुई है पहले से क्या सुधार हुआ।

 

ततपश्चात जिलाधिकारी ने एमएसएमई क्षेत्र किसान क्रेडिट कार्ड सी एम युवा योजना युवा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग योजना ओडीओपी मुद्रा योजना सहित अन्य प्रमुख बैंकों के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति समीक्षा किया । जिलाधिकारी ने कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं कितने स्वीकार किए गए कितने रिजेक्ट किए गए प्रत्येक बैंक से अलग-अलग जानकारी प्राप्त की । संतोष जनक प्रगति न दिखाई दिये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर निर्देशित करते हुए कहा कि जो आवेदन प्राप्त हों उनका भलीभांति परीक्षण कर रिजेक्ट किया जाए । कहा किसी भी बैंक में कोई भी आवेदन ज्यादा समय तक लंबित नहीं रखा जाए। प्राथमिकता के साथ पात्र व्यक्तियों को ऋण दिया जाए। हर हाल में प्रत्येक आवेदन का 10 दिन के अंदर निस्तारण आवश्यक हो जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है उसके कोई भी आवेदन लंबित न रखें जाए यह गरीबों के रोजगार से जुड़ी है। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि जो काम नहीं कर रहे हैं उन पर प्राथमिकता के साथ कार्यवाही के लिए पत्र तैयार करें ।

इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व जनपद के बैंकर्स मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *