थाना बिहार थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहार पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना बिहार में मु0अ0सं0 62/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त गोलू पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम भोजपुर, थाना सरेनी, जनपद रायबरेली को आज 22 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार अवस्थी ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को मलौना तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। Post navigation डीएम घनश्याम मीणा ने बैंकर्स की लगाई क्लास, खराब प्रगति पर जताई नाराजगी उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता, लूट की तीन घटनाओं का खुलासा