त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

अधिकारियों ने संभ्रांत लोगों और धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

आज दिनांक 23 मई 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव एवं उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी द्वारा थाना कोतवाली सदर में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा।

इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *