थाना अजगैन में अधिकारियों ने की जनसुनवाई

समस्याओं के निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

आज दिनांक 23 मई 2026 को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी हसनगंज प्रज्ञा पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी हसनगंज तेज बहादुर सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अजगैन थाना में जनसुनवाई की गई।

इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *