व्यापारियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पुलिसिंग की सराहना की एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित दिनांक 19 एवं 20 मई को थाना अचलगंज, थाना बीघापुर तथा सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का उन्नाव पुलिस द्वारा सफल खुलासा किए जाने पर व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। घटनाओं के शीघ्र अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लूटी गई संपत्ति की बरामदगी से व्यापारिक संगठनों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है। इसी क्रम में आज 23 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यापारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव को सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने कहा कि उन्नाव police की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पुलिसिंग से अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है तथा आमजन में सुरक्षा का वातावरण स्थापित हुआ है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई। Post navigation थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं व्यापार बंधु बैठक में डीएम घनश्याम मीणा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश