गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी और त्वरित कार्रवाई पर जोर महिला अपराध, पॉक्सो और हत्या के मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश उन्नाव में कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अभियोजन की प्रभावी पैरवी और न्यायालयों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर धाराओं में दर्ज अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शा न जाए। उन्होंने महिला अपराध, पॉक्सो, एनडीपीएस, एससी-एसटी एक्ट तथा हत्या जैसे गंभीर मामलों में न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने निर्देश दिए कि गवाहों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए और न्यायालय में मामलों को मजबूती से प्रस्तुत करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, जिला पूर्ति अधिकारी राज बहादुर, सहायक श्रमायुक्त एस एन नागेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पाण्डेय सहित अभियोजन कार्यों से जुड़े न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation व्यापार बंधु बैठक में डीएम घनश्याम मीणा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश योगी सरकार की ‘मातृभूमि योजना’ बनी मिसाल, उन्नाव के गांव में खुला अनोखा कला प्रशिक्षण केंद्र