Oplus_16908288

बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर अंतर्गत ग्राम विशाल खेड़ा में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

 

ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *