बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर अंतर्गत ग्राम विशाल खेड़ा में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। Post navigation ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डीएम ने किया पौधारोपण विशाल खेड़ा में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव