Oplus_16908288

उन्नाव- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्यामलाल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में तैनात पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *