उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल ने थाना अजगैन क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली, श्यामलाल इंटर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *