उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस ने छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, थाना पुरवा में 4 जून 2026 को मु0अ0सं0 157/2026 के तहत धारा 64(2), 74, 352, 351(3) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित चल रहे आरोपी रोहित उर्फ बहादुर को रविवार को पुरवा बस स्टॉप के निकट एक बंद दुकान के सामने रखे तख्त से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी कस्बा पुरवा के मोहल्ला जोधपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना पुरवा के प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य, उपनिरीक्षक गंगाप्रसाद, कांस्टेबल अंशुल सिंह तथा आरक्षी विकास शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *