उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में 7 जून 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड़, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह ने जनता शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों, प्रवेश व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता बरतने और बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। Post navigation दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की कार्रवाई छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार