उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को महिला थाना में मु0अ0सं0 11/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। महिला थाना पुलिस ने 7 जून 2026 को वांछित अभियुक्त मोहम्मद जुल्फीकार मोहम्मद अली (55 वर्ष) को लखनऊ बाईपास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मूल रूप से अढ़नपुर, थाना बीटी, जनपद अंबेडकर नगर का निवासी है तथा वर्तमान में शहजादपुर रेलवे स्टेशन रोड, कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपराधों से जुड़े मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। Post navigation जमीन विवाद में भाई की मौत, परिजनों ने दूसरे भाई पर लगाया हत्या का आरोप यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण, अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं