उन्नाव- जनपद के माखी थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, दो सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान हुई घटना में पंकज दुबे की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दूसरे भाई कृष्ण गोपाल दुबे पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसको देखते हुए पुलिस क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। Post navigation अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग दिवस पर उन्नाव में निकली भव्य साइकिल रैली दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की कार्रवाई