उन्नाव- ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह अपनी धर्मपत्नी नीतू सिंह के साथ सपरिवार शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धार्मिक आयोजन के दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। भक्ति और आस्था के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। Post navigation लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत डीएम और एसएसपी ने आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण