उन्नाव- जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा (UPEIDA) की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने सुचारु कराया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। Post navigation वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य पर डीएम सख्त, गलत रिपोर्ट पर कार्रवाई की चेतावनी