उन्नाव- अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा मृतक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *