उन्नाव- थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना गंगाघाट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही फरियादियों को न्यायसंगत और पारदर्शी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। थाना समाधान दिवस के माध्यम से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनकर उनका प्रभावी समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। Post navigation सद्भावना मंडप का लोकार्पण एवं नागरिक अभिनंदन समारोह संपन्न विदेश में नौकरी का झांसा देकर फर्जी पासपोर्ट-वीजा बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार