उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी पासपोर्ट एवं वीजा बनवाने के आरोपित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 2 जुलाई 2025 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना पुरवा में मु0अ0सं0 241/2025 के तहत धारा 420, 406 एवं 506 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोप था कि लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए। मामले की विवेचना के दौरान न्यायालय जेएम पुरवा द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त मो. इस्माइल उर्फ शीबू पुत्र मो. कमाल को डेला मोड़, थाना पुरवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से मकदूमनगर, जाजमऊ, कानपुर नगर का निवासी है तथा वर्तमान में प्रतापनगर, इंदिरानगर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। Post navigation थाना समाधान दिवस पर एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश राजेपुर पतारी में गूंजा महिला सम्मान का संदेश, बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित