उन्नाव- गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत त्रिभुवन खेड़ा के आगे रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर पति-पत्नी और उनके दो बेटे सवार थे। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। Post navigation उपनिरीक्षक भर्ती-2025 के डीवी/पीएसटी की तैयारियां पूरी, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने मीडिया संवाद में गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां