मा०प्रभारी मंत्री / मा० राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, उ०प्र० (श्रीमती रजनी तिवारी जी) ने जनपद के पत्रकार बन्धुओं के साथ “मीडिया संवाद” कर बताई केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियां

माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक पेड़ माँ के नाम बृक्षारोपण कर दिया हरित पर्यावरण का संदेश

आज मा०प्रभारी मंत्री / मा० राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, उ०प्र० (श्रीमती रजनी तिवारी जी) उ०प्र० द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी माननीय सांसद उन्नाव डॉक्टर सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज जी की उपस्थिति में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मीडिया बंधुओं के सथ “मीडिया संवाद” कर केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुशासन विकास जनकल्याण विषय पर उपलब्धियां बताई गई । माननीय मंत्री जी ने कहा कि चार जातियों गरीब युवा किसान महिला को ध्यान में रखकर विकास किया गया है । आज विश्व में भारत ने अपनी पहचान बनाई है इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत अधिक काम हुआ है बहुत बड़ी राशि में निवेश किया गया है । हमने सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है बदला हुआ भारत आज दिखाई दे रहा है। सड़के शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार हर क्षेत्र में विकास दिखाई दे रहा है। कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ किया गया है हमारी सेनाएं आज मजबूत स्थिति में हैं। देश की सीमाएं भी पूरी तरह सुरक्षित हैं । वही देश आगे बढ़ सकता है जिसका नेतृत्व प्रभावशाली हो। कहा यह 12 वर्ष का कार्यकाल देश की तकदीर और तस्वीर को बदलने वाला है । गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। उज्ज्वला योजना के जरिए 11 करोड़ महिलाओं को मुक्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से आजादी दी गई है। गांव के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुंचाया जा चुका है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर देश में स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई गई है। पीएम स्वनिधि योजना से 74 लाख से ज्यादा लोगों को बिना किसी परेशानी की लोन मिला है । मुद्रा योजना के तहत छोटे काम धंधा के लिए बिना गारंटी के 57 करोड़ से ज्यादा लोन बांटे गए हैं । वहीं छोटे कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना से 30 लाख लोगों को फायदा दिया गया है। जनजाति समाज के लिए 15000 करोड़ का बजट और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 79 हजार करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को रुपए 4.3 लाख करोड रुपए सीधे उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। जन धन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाता खोले गए हैं जिसमे 32 करोड़ से ज्यादा खाते सिर्फ महिलाओं के हैं। कोरोना जैसी महामारी के मुश्किल वक्त से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुक्त राशन दिया जा रहा है । इलाज के खर्चे से गरीब को बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिला है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए 7 करोड़ से ज्यादा किसानों को करीब 10 लाख करोड़ का सस्ता कर्ज दिया गया है। लखपति दीदी योजना के तहत हमारी माता बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए 3 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिला है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.5 करोड़ से ज्यादा खाता खोले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से एक करोड़ घरों की छतों में सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। सशक्त समृद्ध सुरक्षित भारत का जो संकल्प लिया गया था आज वह पूरी तरह से साकार हो रहा है । अब किसान अपनी मेहनत की फसल आसानी से बड़े बाजारों तक पहुंचा रहे हैं बच्चों और विशेष कर बेटियों का स्कूल जाना सुरक्षित हो गया है।

इस प्रकार माननीय प्रभारी मंत्री जी ने भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार जनपद की नीति एवं संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियां सेवा संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आम जीवन के में आए सकारात्मक परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । इस अवसर पर मनानीय सांसद महोदय ने भी केंद्र सरकार के 12 वर्षों के शासन काल में देश के नवनिर्माण आर्थिक सुधारणीकरण वैश्विक गौरव और अंत्योदय को समर्पित देश के आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर जैसे ऐतिहासिक कदमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

प्रेस वार्ता के समापन के पश्चात माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह माननीय विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता जी माननीय विधायक पूर्वा श्री अनिल सिंह जी माननीय विधायक भगवंत नगर श्री आशुतोष शुक्ला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अनुराग अवस्थी जी पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधि व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *