उन्नाव- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 18 जून 2026 को जनपद उन्नाव में प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कार्यक्रम स्थल भौनीखेड़ा, थाना कोतवाली सदर में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कार्यक्रम के दौरान आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर विशेष बल दिया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाई गईं केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां