Oplus_16908288

उन्नाव- जनपद उन्नाव में ₹570 करोड़ से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रोचक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि वह अभी दो बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार को देख रहे थे। उन्होंने बताया कि बच्चे रो रहे थे, लेकिन जैसे ही वे उनके पास आए, बच्चों ने रोना बंद कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “साक्षी जी ने कहा कि बच्चों ने रोना बंद कर दिया। इस पर मैंने कहा कि बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं। उन्हें पता है कि हम आ गए हैं, इसलिए उनका भविष्य सुरक्षित है।”

मुख्यमंत्री के इस बयान पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *