उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंगाघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार, थाना गंगाघाट में 31 मई 2026 को मु0अ0सं0 289/2026 के तहत धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी क्रम में शुक्रवार, 19 जून 2026 को थाना गंगाघाट पुलिस ने उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त सूरज निषाद पुत्र जगन्नाथ निषाद, निवासी मनसुखखेड़ा, चम्पापुरवा, गंगाघाट, जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 25 वर्ष, को रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *