उन्नाव, 19 जून- आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने थाना कोतवाली सदर पुलिस बल के साथ बड़े चौराहा, कसाई चौराहा, छिपियाना, छोटा चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। Post navigation मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित 21 जून को चार केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की