उन्नाव- जिलाधिकारी घनश्याम मीणा जनशिकायतों के समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के प्रति लगातार संवेदनशील और प्रतिबद्ध दिखाई दे रहे हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की पहल से आमजन का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में पारिवारिक विवाद, अवैध वसूली, भूमि पैमाइश एवं कब्जा दिलाने, चकबंदी विवाद, अवैध कब्जा, अवैध खनन तथा मारपीट जैसी विभिन्न शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनता दर्शन कार्यक्रम में विकास, पुलिस, राजस्व, अवैध कब्जा एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है और प्रशासन इस दिशा में पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। Post navigation नीट-2026 परीक्षा के दौरान डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में डीएम ने जताई नाराजगी, खराब प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार के निर्देश