उन्नाव- जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ऑनलाइन सीएम डैशबोर्ड, आईजीआरएस, राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों तथा फैमिली आईडी सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों एवं अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने खनन, आबकारी, उपायुक्त उद्योग तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है। असंतुष्टि स्तर बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न धाराओं से संबंधित लंबित मामलों की तहसीलवार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अभियान चलाकर लंबित वादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। खराब प्रदर्शन वाले खंड विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर योजनाओं एवं शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, उपजिलाधिकारी रामदेव निषाद, सचिव उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण शुभम यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश