उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हसनगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना हसनगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 225/2026, धारा 85/80 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ सोनेलाल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना के आधार पर रामपुर धौरा मोड़ से की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू उर्फ सोनेलाल (28 वर्ष), पुत्र देवी प्रसाद, निवासी रामपुर धौरा, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक रामऔतार के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल पंकज कुमार एवं कांस्टेबल बनवारी भी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। Post navigation सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में डीएम ने जताई नाराजगी, खराब प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार के निर्देश नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद