उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को पीड़िता के परिजन ने थाना बेहटा मुजावर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को मोनू पुत्र रवि वर्मा निवासी रसूलाबाद, थाना आसीवन, जनपद उन्नाव बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेहटा मुजावर में मुकदमा संख्या 129/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 25 जून 2026 को थाना क्षेत्र के मटुकरी चौराहे के पास से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी मोनू को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू (20 वर्ष), पुत्र रवि वर्मा, निवासी रसूलाबाद, थाना आसीवन, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम खान के नेतृत्व में की गई। टीम में आरक्षी सौरभ कुमार एवं महिला आरक्षी कीर्ति सिंह शामिल रहीं। Post navigation दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हसनगंज पुलिस को मिली सफलता मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, एसएसपी ने ताजिया जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण