उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना फतेहपुर चौरासी में दर्ज मुकदमा संख्या 208/2026, धारा 87, 137(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सूरज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज (20 वर्ष) पुत्र मुकेश तिवारी, निवासी ग्राम चिंतापुरवा, मजरा जाजामऊ, थाना फतेहपुर चौरासी, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे समसापुर भूड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सतीश चंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। Post navigation मजदूर की बेटी को आयकर विभाग का 20.98 करोड़ रुपये की आय का नोटिस, परिवार हैरान उन्नाव पुलिस ने चोरी की वारदातों का किया खुलासा, सात शातिर चोर गिरफ्तार