उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को कल्याणी देवी निवासी अर्पित कुमार ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी किए जाने की रिपोर्ट थाना कोतवाली सदर में दर्ज कराई थी। इसके बाद 25 जून 2026 को सिविल लाइंस निवासी रश्मि कपूर ने भी अपने घर में चोरी की घटना की तहरीर दी। दोनों मामलों में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 26 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस ने जीआईसी ग्राउंड स्थित खंडहर में छापेमारी की। यहां सात आरोपी चोरी के माल का आपस में बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से दोनों चोरी की घटनाओं से संबंधित सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी हैं। उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार उन्नाव भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। Post navigation दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, फतेहपुर चौरासी पुलिस की कार्रवाई