उन्नाव- आगामी उर्स के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन को लेकर शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी कार्यालय में धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उर्स के आयोजन को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि उर्स के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *