उन्नाव– उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड पदों पर एनरोलमेंट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद उन्नाव में अभिलेखों की संवीक्षा (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) का आयोजन 13 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित है। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन उन्नाव स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने डीवी/पीएसटी कार्य में तैनात पुलिस, प्रशासनिक एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा भर्ती प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। साथ ही भर्ती प्रक्रिया की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी अवसर उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *