उन्नाव- 13 जुलाई 2026 को प्रस्तावित कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि उद्घाटन समारोह का आयोजन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *