उन्नाव- थाना औरास पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, रामपुर गढ़ौवा निवासी राजकिशोर पुत्र रामशंकर ने थाना औरास में तहरीर देकर बताया था कि 8 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह सीमऊ बाजार से सामान खरीदकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नन्दौली पुलिया के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोटरोला मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया था। मामले में थाना औरास पर मुकदमा अपराध संख्या 176/2026 के तहत धारा 304 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। मुखबिर की सूचना पर 10 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने माखन खेड़ा चौराहे के पास से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रफी अहमद पुत्र अली शेर निवासी दौलतपुर, थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ, मोहम्मद रजी पुत्र शफी अहमद तथा प्रशान्त बाथम पुत्र कमलेश बाथम शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी में छीने गए दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल (UP32KY0849) बरामद की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को मुकदमे से संबंधित कार्रवाई एवं धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। Post navigation कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित उद्घाटन की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; लूटी गई चेन व बाइक बरामद